पटेरा: पालोही गांव में खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल रेफर
Patera, Damoh | Jun 11, 2026 ग्राम पालोही में खेत में काम कर रहे एक युवक को जहरीले सांप ने काट लेने का मामला सामने आया है,जानकारी के अनुसार चंद्रपाल पिता वानसिंग ठाकुर उम्र 30 वर्ष, निवासी पालोही थाना सिमरिया अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया,घटना के बाद परिजन तुरंत सिविल अस्पताल लेकर आए,जहां से प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल रेफर किया गया।