चक्रधरपुर प्रखंड के चैनपुर-दूधकुंडी मुख्य सड़क स्थित नापित टोला में जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम मुंडा मेघनाथ होता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत के मुखिया साहेब हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।