कृषि विश्वविद्यालय, कोटा के निदेशक अनुसंधान, डॉ. एम.सी. जैन द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, बूंदी की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र में संचालित समस्त शैक्षणिक, अनुसंधान एवं उत्पादन गतिविधियों का अवलोकन किया। विशेष रूप से उन्होंने बीज उत्पादन इकाइयों की कार्यप्रणाली, गुणवत्ता मानकों, वैज्ञानिक प्रबंधन प्रणाली, उत्पादन संरचना तथा