ईसागढ़: रामगढ़ चक्क में 30 वर्षीय युवक के साथ दबंग ने की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने किया मामला दर्ज
रामगढ़ चक्क में दबंग द्वारा एक 30 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ चक्क निवासी चंदन आदिवासी उम्र 30 वर्ष ने गुरुवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही हल्के आदिवासी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।