IT-30 स्किल एजुकेशन पत्थलगांव में PGDCA कोर्स करने वाली छात्राओं को अब तक परीक्षा परिणाम नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। छात्राओं ने संस्थान प्रबंधन पर लापरवाही और अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। सोमवार की दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्राओं ने जुलाई 2024 में IT-30 स्किल एजुकेशन पत्थलगांव में PGDCA कोर्स में प्रवेश लिया था।