धामपुर: नहटौर क्षेत्र के गांव मेहरपुर के पास साइकिल सवार मजदूर को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, घायल मजदूर को अस्पताल में कराया भर्ती
गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर क्षेत्र के गांव मेहरपुर निवासी उमेश कुमार नहटौर की एक फैक्ट्री में काम करता है।वह साईकिल से घर लौट रहा था।गांव मेहरपुर के पास ही ई रिक्शा ने टक्कर मार कर घायल कर दिया।आरोप है कि ई रिक्शा चालक ने मारपीट भी की।घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया।