सजौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 28 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार। सजौर प्रभारी थानाध्यक्ष रामदयाल कुमार ने बताया कि गौतम चौधरी के घर से 20 लीटर देसी शराब के साथ गौतम चौधरी को गिरफ्तार किया गया है वहीं दूसरी ओर रंजीत चौधरी के घर से 8 लीटर देसी शराब के साथ रंजीत चौधरी को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।