बीकानेर में गुरुवार को घी के बड़े कारोबारी समूह मोहनलाल आशीष कुमार पर आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने गुरुवार अलसुबह बड़ी कार्रवाई की। शहर की कोयला गली स्थित फर्म के प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी कर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि विभाग को करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी से जुड़े इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की