कांके: विधानसभा थाना क्षेत्र के जेपी मार्केट में चोरों ने एक दुकान में चोरी की
Kanke, Ranchi | Apr 1, 2026 विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित जेपी मार्केट में चोरों ने एक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दुकान का छत तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने नकद के साथ सामान की भी चोरी की है।