सागर नगर: नगर निगम आयुक्त ने जल भराव को लेकर गठित की टीम, जलभराव की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचेगी टीम
बारिश को लेकर शहर के कई वार्डो में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। जिसको लेकर नगर निगम प्रशासन ने जल भराव की स्थिति निपटने के लिए लिए टीम भी बनाई है। निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने जानकारी देते हुए बताया शहर के नाले नालियों की भी सफाई कराई गई है फिर भी अत्यधिक बारिश एक प्राकृतिक आपदा है और जल भराव की स्थिति बनती है तो निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया हैं।