सागर नगर: पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक ने भागीदारी तीर्थ पहुंचकर मुनि श्री सुधा सागर महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया
पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह शुक्रवार भाग्योदय तीर्थ पहुंचे जहां उन्होंने परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह ने उनकी विधानसभा खुरई के विभिन्न क्षेत्रों में कराए गए गौशालाओं और अन्य निर्माण कार्य की जानकारी मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज को दी।