सागर नगर: शराब पीने के लिए पैसे ना देने पर शख्स से मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को मोतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
मोतीनगर पुलिस ने मारपीट के मामले में आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है साथ ही मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। जानकारी के मुताबिक 7 जुलाई को राजेश विश्वकर्मा निवासी अंबेडकर वार्ड के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की है, जिनमें से पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।