शेरघाटी: शेरघाटी के गोपालपुर में NH-19 पर भीषण टक्कर, ट्रक के केबिन में फंसे चालक की मौत
Sherghati, Gaya | Jun 19, 2026 दिल्ली-कोलकाता को जोड़ने वाले एनएच-19 पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे शेरघाटी के गोपालपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे ट्रक का टायर फटने से वह सड़क किनारे खड़ा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार राजस्थान नंबर RJ32 GC 6753 ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और चालक केबिन में फंस गया। *ए