बरडीहा: घरेलू विवाद में मारपीट, युवती समेत तीन घायल
बरडीहा थाना क्षेत्र के लावाचंपा गांव में धुएं से दीवार काली होने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में कामेश्वर चौधरी की पुत्री सीमा कुमारी तथा पुत्र शैलेश कुमार और रितेश कुमार शामिल हैं। सीमा कुमारी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बुधवार सुबह सात बजे तक उसका इलाज चल रहा था।