बदलापुर: सरोखनपुर में ओवर ब्रिज के नीचे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में स्थित घनश्यामपुर रोड पर ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम के द्वारा मृतक व्यक्ति की पहचान संदीप बरनवाल पुत्र अशोक बरनवाल निवासी मेढ़ा के रूप में करते हुए शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई