लोहरदगा: लोहरदगा में अंजुमन इस्लामिया की बैठक, नशाखोरी रोकने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर हुआ मंथन।
सामाजिक जागरूकता एवं सामुदायिक सरोकारों को लेकर मंगलवार दोपहर 2 बजे लोहरदगा अंजुमन इस्लामिया कार्यालय में सदर अब्दुल रऊफ अंसारी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर, जनगणना, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी, सामाजिक कुरीतियों तथा बेटियों को बहकावे और शोषण से बचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।