बहरोड़: बहरोड के मांढण में खेतों के पास लगी आग, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा नुकसान
Behror, Alwar | Mar 28, 2026 बहरोड़ के मांढण नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे गेहूं के खेतों के पास अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है, लेकिन आसपास कटी हुई फसल होने के कारण स्थिति गंभीर बन सकती थी। किसान सज्जन सिंह ने बताया कि आग कटी हुई फसल के नजदीक लगी थी।