शाहबाद: ब्लॉक गेट पर प्रधान ने सचिव को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी
शाहाबाद ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर फिरोजपुर खुर्द गांव के प्रधान विवेक पांडे ने अपनी ही ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी हर्षित सिंह को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथापाई की। यह घटना गुरुवार दोपहर 2:00 बजे की बताई गई लेकिन शुक्रवार को शाम 4:00 बजे प्रधान की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।