करेरा: दिनारा में थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी ने निकाला फ्लैग मार्च, सघन वाहन चेकिंग में चालानी कार्रवाई
गुरुवार शाम दिनारा में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा और चौकी प्रभारी अनुराधा सिंह के नेतृत्व में पैदल फ्लैग मार्च निकालकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई, जबकि कुछ वाहनों को दस्तावेज प्रस्तुत होने तक थाने में रखा गया।