कोठी थानाक्षेत्र के इटमा गांव निवासी सुग्रीव कुमार अपनी ऑटो लेकर जैतवारा गया था । दुआरा पुलिया में अनियंत्रित होकर चलती हुई ऑटो अचानक पलट गई । एक्सीडेंट में सुग्रीव गंभीर घायल हो गया । जैतवारा में प्राथमिक इलाज के बाद घायल सुप्रीम को सतना जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । शुक्रवार की शाम 4 बजे शव मर्चुरी शिफ्ट कर दिया गया है ।