गौरिहार: दुबेयाहा पहाड़ में भीषण आग, हज़ारों पेड़-पौधे जलकर खाक
गौरिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहा गांव के दुबेयाहा पहाड़ में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे हजारों पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों ने रविवार की शाम 4 बजे बताया लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल रहा।