बिक्रमगंज: बिक्रमगंज केवीके में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, किसानों को आधुनिक तकनीकों की दी गई जानकारी
बिक्रमगंज कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बिक्रमगंज के धनगाई शैक्षणिक परिसर में गुरुवार को आत्मा, रोहतास के सहयोग से "प्राकृतिक खेती जिला कार्यशाला" का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, उसके लाभों एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।