बयाना: बयाना में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की मौत, वह दूध लेने पास के गांव गई थी
बयाना-हिंडौन रेल मार्ग पर एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा गऊघाट शेरगढ़ के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बयाना अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।