अंबिकापुर: ग्राम सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी ठोकर, तीन लोगों की मौके पर मौत, एक युवक गंभीर घायल
गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकालो जंगल के पास सोमवार के सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार ठोकर मार दी। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद करते हुए घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।