नवगछिया: मुंडन समारोह में बड़ा हादसा: गंगा में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में मातम
रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लू दास टोला तीनटांगा में मुंडन समारोह के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गंगा नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान मोनी कुमारी (18 वर्ष, पिता- धीरेंद्र यादव, निवासी भटगामा, जिला मधेपुरा), साक्षी कुमारी (15 वर्ष) और गौरव कुमार (10 वर्ष, दोनों पिता