सोमवार से बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है। वहीं मधुबनी में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था की समस्या ना हो,इसको लेकर मधुबनी ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन ने रविवार सुबह 7:00 बजे बताया कि,बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था मधुबनी में चुस्त-दुरुस्त रहेगी। सभी चौक-चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस दिखेगी।