जशपुर जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में पूरे दिन सर्वर फेल रहने से धान खरीदी व्यवस्था प्रभावित रही। सुबह से शाम तक सर्वर में बार-बार तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण किसान खरीदी केंद्रों पर भटकते रहे। शनिवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार मनोरा धान खरीदी केंद्रों पर सर्वर डाउन रहने से न तो पंजीयन संबंधी कार्य हो सका और न ही धान खरीदी की प्रक्रिया आगे