मुज़फ्फरनगर: प्रेम कहानी का अनोखा अंत, रंगे हाथों पकड़ा गया प्रेमी, चौकी पहुंचा मामला और हुई शादी, पुलिस चौकी बनी शादी का मंडप
मुजफ्फरनगर की रोहाना पुलिस चौकी उस समय चर्चा का केंद्र बन गई, जब यहां एक प्रेमी युगल की शादी संपन्न कराई गई। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और मामला पुलिस तक पहुंचा। चौकी प्रभारी मोहित कुमार की पहल पर दोनों परिवारों में सहमति बनी। इसके बाद पुलिस चौकी में ही जयमाला कराकर शादी कराई गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।