छतरपुर नगर: जमीनी विवाद में युवक से मारपीट का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित,दिया आवेदन।
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम झमटुली में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक बच्चू आदिवासी ने अपने ही चाचा और उनके बेटों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आज 18 जून दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत आवेदन दिया है।पीड़ित के अनुसार जमीन को लेकर चल रहे विवाद के चलते उसके साथ मारपीट की गई