सोमवार दो बजे राष्ट्रीय रेलवे संघर्ष समिति के तत्वावधान में मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन पर सांकेतिक धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी उदासीनता के कारण मंडला का विकास रुका हुआ है। समिति ने केंद्र सरकार को चेताया कि नैरोगेज से ब्रॉडगेज में परिवर्तन के बाद भी मंडला केवल 40 किमी में सिमट गई है।