कुदरा: बसही में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर हुई राख, वीडियो आया सामने
Kudra, Kaimur | Apr 8, 2026 कुदरा प्रखंड क्षेत्र के बसही गांव में मंगलवार के संध्या शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में किसानों को भारी क्षति हो गई आग इतनी तेज फैली के देखते ही देखते करीब 25 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई जिसका वीडियो बुधवार को समाने आया,बुधवार संध्या 5:10PM बजे कुदरा थाने पहुंच ग्रामीणों ने आवेदन दिया।