गौरिहार: नौतारे बाबा धाम में विशाल यज्ञ और भंडारे का आयोजन, उमड़े हजारों श्रद्धालु
बिजासिन ग्राम पंचायत स्थित प्रसिद्ध नौतारे बाबा धाम में विशाल यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कैलाशपुरी महाराज और शांतिपुरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की। पूरे धाम परिसर में भक्तिमय माहौल रहा तथा श्रद्धालुओं के लिए भोजन और जल की विशेष व्यवस्था की गई।