जलालाबाद: जलालाबाद के मुख्य चौराहे पर मुख्य पाइप लाइन का पाइप फटा, नगर में पानी की सप्लाई बाधित
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मुख्य चौराहे पर पानी का पाइप फट गया जिससे नगर के कई क्षेत्रों की पानी की सप्लाई बाधित हो गई. चौराहे के पास पानी ही पानी नजर आने लगा. आपको बता दे मुख्य चौराहे पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते नगर पालिका की पाइपलाइन ज्यादातर क्षतिग्रस्त हो गई है जिस कारण नगर के विभिन्न वार्डों में वाटर सप्लाई नहीं जा पा रही है