गुना नगर: प्रकाश टॉकीज गली में एक दुकानदार गर्मियों में पक्षियों को पानी पिलाने निशुल्क बांट रहा सकोरे
गुना में एक दुकानदार गर्मियों में पक्षियों को दाना पानी मिल सके इसके लिए निशुल्क सकोरे बांट रहा है। प्रकाश टॉकीज गली में कपड़ा दुकानदार सुनील जैन ने बताया, पिछले 22 वर्षों से सकोरे बांट रहे है। 500 से 700 सकोरे बट जाते हैं। उन्होंने 10 सकोरे बांटकर शुरुआत की थी। गर्मियों में बेजुबान पक्षियों को दाना पानी उपलब्ध कराने लोगों को निशुल्क सकोरे बांटते हैं।