पन्ना: *सड़क हादसे में दूल्हे के पिता-फूफा घायल:* शादी से लौटते समय हादसा; दहेज में मिली नई बाइक भी हुई चकनाचूर।
Panna, Panna | Jun 23, 2026 पन्ना में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दहेज में मिली नई बाइक पुलिया से टकरा गई। महोड़-तिघरा मोड़ पर हुए इस दर्दनाक हादसे में दूल्हे के पिता गंगाराम चौधरी और फूफा बाल किशन गंभीर रूप से घायल हो गए। विदाई के बाद लौटते समय बाइक बेकाबू हो गई। दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।