बिसवां: रेउसा में निकाली गई खाटू श्याम की निशान यात्रा, रात में होगा श्री श्याम महोत्सव
Biswan, Sitapur | Oct 17, 2025 रेउसा कस्बे में खाटू श्याम की निशान यात्रा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत रेउसा चौराहे से हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। निशान यात्रा ने नगर की प्रमुख सड़कों का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान भक्तों ने “जय श्री श्याम” के जयकारे लगाए और भक्ति गीतों पर नाचते-गाते आगे बढ़े।शाम को श्री श्याम महोत्सव की का आयोजन होगा।