देवघर: सीएस कार्यालय के बाहर झारखंड चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना प्रदर्शन वह विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का आरोप है कि उन्हें फरवरी माह से अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई हैं।