खिलचीपुर: सेमली लोड़ा में तेज हवाओं से पेड़ और बिजली का खंभा टूटा, बाइक दबी
शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं ने ग्रामीण इलाकों में काफी नुकसान पहुंचाया। जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर तेज आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। छापीहेड़ा के समीप स्थित सेमली लोड़ा गांव में तेज हवा के कारण एक पुराना पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। पेड़ गिरने की घटना के दौरान उसके नीचे खड़ी एक बाइक पूरी तरह