शाहबाद: गाय के अचानक सामने आने से बाइक सवार घायल
Shahbad, Baran | Jun 18, 2026 जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे मिली कस्बाथाना क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कनिष्क भार्गव निवासी ग्वालियर बाइक से बारां की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर अचानक एक गाय सामने आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कनिष्क भार्गव को चोटें आईं।