परसिया: रावनवाडा में ससुराल जा रहे बाइक सवार का एक्सीडेंट, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ घायल
रावनवाडा में ससुराल कार्यक्रम में शामिल होने जाने के लिए निकले बाईक सवार का एक्सीडेंट हो गया। बुधवार चार बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। लंबी दूरी तक घिसट गया। सिर हाथ पैर कई जगह चोटे आई है। पांच बजे उसे प्राथमिक उपचार के बाद छिंदवाडा रिफर कर दिया गया।घटना को लेकर घायल की मां सोना कहार ने बताया कि घायल राकेश कहार ढाला में रहता है।