कलान: कटेंला नगला में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर किसान पर गिरा, गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। कटेला नगला गांव में शनिवार एक बड़ा हादसा हो गया। खेत की निगरानी करने गए किसान अमर सिंह (पुत्र विश्राम सिंह) 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जाता है कि खेत के चारों ओर लगे बाउंड्री तार में करंट प्रवाहित हो रहा था.