घनारी: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु ने अर्पित किया सवा किलो चांदी का छत्र
Ghanari, Una | Nov 28, 2025 माता चिंतपूर्णी दरबार में शुक्रवार सुबह पंजाब के मोड़ मंडी निवासी श्रद्धालु सुरेंद्र कुमार बंसल ने परिवार सहित नतमस्तक होकर माता के चरणों में सवा किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। बंसल परिवार ने बताया कि माता की कृपा से उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि मिली, जिसके आभार स्वरूप यह भेंट की गई। मंदिर प्रशासन की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के बाद छत्र समर्पित किया गया।