मुशहरी: मीनापुर में बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग को मिली 20 वर्ष की सश्रम कैद, लगा ₹50 हजार का अर्थदंड
मीनापुर में 6 साल पहले 8 साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने में दोषी पाए गए धनंजय सिंह को विशेष पॉक्सो न्यायधीश ने 20 वर्ष सश्रम कैद की सजा सुनाई है।विशेष कोर्ट ने उसे पर ₹50000 का अर्थ दंड भी लगाया है अर्थ दंड की राशि नहीं देने पर 1 साल की अधिक कैद होगी ।आरोपित 6 साल से जेल में बंद है।