बालाघाट: लोक कल्याण शिविरों के आवेदनों के त्वरित निराकरण पर कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में दिया जोर
कलेक्टर मृणाल मीना ने कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ लोक कल्याण शिविरों की गुरुवार लगभग दोपहर 12 बजे प्रगति की समीक्षा की। बैठक में शिविरों के आयोजन, प्राप्त आवेदनों के निराकरण तथा उनकी पोर्टल पर की जा रही एंट्री की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समय-सीम