बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में एसपी की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन, दिए कई निर्देश
कार्यालय कक्ष में SP मनीष ने अपराध गोष्ठी का आयोजन किया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारीयों को कई दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारी को कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करें.