पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा,पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ हिंदू मुस्लिम को लड़वाने का काम करते हैं
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है। तेज प्रताप यादव ने एक तरफ जहां हमारे जवानों के शहीद होने का कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया है तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ हिंदू मुस्लिम को लड़वाने का काम करते हैं।