आगरा: किनारी बाजार रावतपाड़ा में तीन मंजिला शोरूम गिरा, तेज धमाके से मची अफरातफरी
Agra, Agra | Apr 10, 2026 आगरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के किनारी बाजार रावतपाड़ा में सराफा कारोबारी रिंकू बंसल का तीन मंजिला शोरूम अचानक भरभराकर गिर गया। तेज धमाके से इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना के समय बाजार की अधिकतर दुकानें बंद थीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू कराया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।