मनरेगा समाप्त करने की साजिश के खिलाफ रविवार शाम 5 बजे ब्लाक कांग्रेस ने राजीव चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष हरविंदर सिंह चावला और शहरी ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट शाकिर खान ने बताया कि मनरेगा कानून करोड़ों ग्रामीण परिवारों के रोजगार और जीवन निर्वाह की गारंटी रहा है, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार लगातार इसके बजट और क्रियान्वयन को कमजोर कर रही है