पन्ना: पन्ना में वन विभाग का बड़ा एक्शन: 10 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, अवैध कटाई करने वालों पर कसा शिकंजा!
Panna, Panna | Jun 12, 2026 पन्ना में वन विभाग ने अवैध कटाई और अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। मामला दक्षिण पन्ना वनमंडल के सलेहा वन परिक्षेत्र के मुडिया बीट का है। वन विभाग को मुडिया बीट में बड़े पैमाने पर अवैध कटाई की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीओ रचना शर्मा के निर्देशन में वन अमले ने बिना वक्त गंवाए मौके पर धावा बोल दिया।