बिरसा: चीजगांव के देवाटोला नहर में बारात से लौट रहे युवकों की बाइक समाई, 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बिरसा थाना क्षेत्र में सोमवार मंगलवार की मध्यरात्रि लगभग 2 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम मंडई निवासी 17 वर्षीय पीयूष पिता रमेश ठाकरे अपने बुआ भाई के साथ शादी-बारात से खुशियां लेकर लौट रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। चीजगांव के देवाटोला नहर के पास अचानक उनकी